फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बेटे-बहू ने घर से निकाला, पुलिस कमिश्नर ने घर पहुंच दिलाया आसरा, बेटे-बहू पर पर कार्रवाई

Sun, 01 Aug 2021 09:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
असीम अरुण कमिश्नर कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपति को घर से निकाल दिया। दंपति दर दर भटकते रहे। शनिवार को जब पुलिस कमिश्नर चकेरी पहुंचे तो बुजुर्ग दंपति भी वहां आ गए। सीपी ने उनकी समस्या सुनी। दंपति के साथ उनके घर पहुंचे। उनको उनका हक दिलाया और बेटे-बहू के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


जाजमऊ निवासी एक बुजर्ग दंपति काफी समय से परेशान थे। दोनों  को उनके ही  बेटे-बहू ने बेघर कर दिया था। पुलिस अफसरों और थाने चौकी के सामने पीड़ित दंपति गुहार लगा चुके थे लेकिन किसी ने मदद की। वो हर दिन ऐसे ही भटक रहे थे।

शनिवार को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण चकेरी थाने पहुंचे। तभी पीड़ित दंपति वहां आ पहुंच गए। सीपी ने उनकी समस्या सुनी। प्रार्थना पत्र लिया। उसके बाद उनके बेटे बहू के खिलाफ शांति भंग(151) में केस दर्ज किया। महिला थाने का फोर्स बुलाया।
विज्ञापन


उसके बाद  दंपति को लेकर उनके घर गए। उनके बेटे बहू को फटकारा। हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। सीपी ने पीड़ित को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि अगर कभी कोई दिक्कत हो उनको वह कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें