फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पिता की मौत के सदमे में बेटे ने भी तोड़ा दम, जुमे की नमाज के बाद दोनों का एक साथ उठा जनाजा

Sun, 23 Mar 2025 01:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पिता की मौत के सदमे में बेटे की भी मौत हो गई। रमजान के आखिरी अशरा में दोनों की मौत से परिजनों के आंसू छलके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमनगंज में पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाए बेटे ने भी दम तोड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब कार्डियालॉजी से बेटा शव लेकर वापस चमनगंज जा रहा था। गोल चौराहा पर बेटे की तबीयत बिगड़ी और किसी के कुछ समझ पाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोगों के आंसू छलक उठे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोनों के शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन


चमनगंज निवासी लईक अहमद की गुरुवार रात करीब 2 बजे तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें हलीम कालेज चौराहा स्थित मनामा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद लईक को मृत घोषित कर दिया । तसल्ली नहीं हुई तो परिजनों उन्हें एंबुलेंस से लेकर कॉर्डियोलॉजी पहुंचे। बेटा अतीक भी बाइक से पीछे-पीछे पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद लईक को मृत घोषित किया तो परिजन रात लगभग 2:45 बजे शव को लेकर चमनगंज के लिए रवाना हो गए। उनके पीछे बेटे अतीक भी अपनी बाइक से घर के लिए अकेले चल दिए। अतीक रास्ते में गोल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।

गोल चौराहा से गुजर रहे लोगों ने अतीक को बाइक सहित पड़े देखा लेकिन किसी ने उन्हें उठाने की जहमत नहीं की। इस दौरान वहां से गुजर रही पुलिस ने उन्हें हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अतीक को भी मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने फोन करके परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन पहुंचे परिजन शव को चमनगंज ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को उनके सुपुर्द कर दिया।

 
विज्ञापन

पिता-पुत्र का एक साथ उठा जनाजा
शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद पिता-पुत्र का जनाजा एक साथ चमनगंज से उठा तो लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। दोपहर बाद पिता पुत्र के शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें