फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के आठ किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 06:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ ने गांजे की खेप बरामद की है। 10 लाख रुपये से अधिक कीमत का आठ किलो 140 ग्राम गांजा बरामद कर तस्कर गिरफ्तार किया है। यह गांजा ओडिसा से तस्करी कर लाया गया था जो लखनऊ ले जाना था। जीआरी थाने में केस दर्ज कर तस्कर को जेल भेजा है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार रात आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार व फोर्स के साथ रूटीन चेकिंग पर थे।
विज्ञापन


हैरिशगंज पुल के दूसरी ओर एक युवक आते दिखा। रोकने पर वह भागने लगा जिसे दौड़ा कर दबोचा गया। उसके पास एक ट्राली बैग था जिसमें से गांजे की बरामदगी हुई। पूछताछ में उसकी पहचान पंजाब, पटियाला के राजपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। वह ओडिसा से गांजा तस्करी कर लाया था और लखनऊ जाने के फिराक में था। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शातिर का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें