कार्यालय सहायक पुलिस आयुक्त, घाटमपुर, कमिश्नरेट कानपुर नगर
- फोटो : amar ujala
कानपुर में पतारा क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में 23 नवंबर को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका, जो साढ़ थाना के गुगुरा गांव निवासी पिता की बेटी थी। उसकी शादी चतुरीपुर गांव में हुई थी। 23 नवंबर को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था। पिता ने उसी समय ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस बीच, मृतका की छह वर्षीय बेटी ने अपने नाना को बताया कि पापा व दादी ने मम्मी को मारकर टांग दिया था।