फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: गोमती एक्सप्रेस के ब्रेक हुए बाइंड, 35 मिनट तक दो स्टेशनों पर रोकी ट्रेन, मरम्मत के बाद हुई रवाना

Tue, 02 Dec 2025 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस (12419) के ब्रेक बाइंड होने के कारण मंगलवार को ट्रेन को भरथना और इटावा जंक्शन पर रुकना पड़ा। यहां तकनीकी टीम ने जांच और मरम्मत की, जिससे ट्रेन 35 मिनट विलंबित हुई।
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस (12419) के मंगलवार को ब्रेक बाइंड हो गए। सूचना पर ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रुकवाया गया। यहां करीब 15 मिनट तक तकनीकि टीम ने ट्रेन को चेक करके ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इटावा जंक्शन पर फिर ट्रेन को रोककर चेक किया।

विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना आगे के लिए रवाना किया।  गोमती एक्सप्रेस में तकनीकि दिक्कत आने की सूचना कंट्रोल से मिलते ही भरथना स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, प्वाइंटमैन खुशबू तकनीकी टीम के साथ स्टेशन पर रुकी ट्रेन के पास पहुंचे। यहां कोच डी-12 के पहियों के ब्रेक चेक करके उनकी मरम्मत की गई।

विज्ञापन

35 मिनट तक दोनों स्टेशनों पर रोकी ट्रेन
15 मिनट की जांच के बाद ट्रेन रवाना किया गया।  दोबारा पुख्ता जांच के लिए ट्रेन को इटावा जंक्शन पर करीब 20 मिनट तक रोका गया। यहां भी रेलवे की तकनीकी टीम ने जांच करके उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया। करीब 35 मिनट तक दोनों स्टेशनों पर ट्रेन रुकने से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें