कानपुर में कोरोना से छह और पुरानी मौतें निकली हैं। ये मौतें हैलट में हुई हैं। रोगियों की मौत कब हुई, यह ब्यौरा कोविड पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। इन मौतों को 21 जून के खाते में डाल दिया गया है। अब ये मौतें 21 जून की ही मानी जाएंगी।
इसके साथ ही नगर में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब 1866 हो गई है। सोमवार को दस और पॉजिटिव मिले हैं। नगर में कोरोना एक्टिव केस 148 बचे हैं। सोमवार को फजलगंज, हंसपुरम, दहेली सुजानपुर, बर्रा, गंगागंज, पनकी आदि क्षेत्रों में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले हैं।
एक रोगी को हैलट से डिस्चार्ज किया गया और 10 रोगी होम आइसोलेशन में इलाज से संक्रमण मुक्त हो गए हैं। नगर में अब तक कोरोना संक्रमित 82692 मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8605 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।