पिछले साल शुभम को राखी बांधती आरती
- फोटो : amar ujala
घर का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा
इस मौके पर हर सदस्य की आंखें नम थीं शुभम की याद में डूबे परिवार ने रक्षाबंधन को श्रद्धा और आंसुओं के साथ मनाया। बहन आरती ने बताया कि राखी बांध कर जब पैसे देने होते थे, तो हाथ में कुछ पैसे रख देता था। कहता था हाथ खोलकर देखो बहुत रुपये दिए हैं।
भाइयों के साथ बहन आरती की तस्वीर
- फोटो : amar ujala
तस्वीर के सामने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
फिर आरती कहती बस इतने, तो कहता अब ऑनलाइन मिलेंगे। आरती ने कहा शुभम हर साल राखी पर सबसे पहले आता था और मिठाई लेकर मुस्कुराता था, लेकिन इस बार उसकी मुस्कान सिर्फ तस्वीर में रह गई है।परिवार ने शुभम की तस्वीर के सामने दीप जलाकर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।