बांदा जिले में बारिश के सुहावने मौसम के बीच शिक्षिकों पर भी इसका खुमार देखने को मिल रहा है। देर से पहुंची तो मुझपे बरसेगा वो, जरा थम के बरस, तुम ही तुम निगाहों में हो, सांची कहो हमसे, तुमकों कितना प्यार है, तेरे बिना जीना दुश्वार है। इन गानों के बोल पर कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका की रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। मामले को लेकर बीएसए ने जांच बैठा दी है।
हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जसपुरा ब्लाक मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब कक्षा एक से आठवीं तक की करीब 100 बालिकाएं पढ़ रही हैं। इसके अलावा कक्षा नौवीं से 12वीं तक का छात्रावास संचालित हो रहा है। यहीं की छात्राएं मधुसूदनदास इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। दो दिन पूर्व विद्यालय में फुल टाइम टीचर के रूप में कार्यरत शिक्षिका ने विद्यालय के बरामदे में और जहां बालिकाएं पढ़ रही हैं।