फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इरफान के परिवार से मिले शिवपाल यादव, बंधाया ढांढस

Mon, 01 May 2023 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी के परिवार से मिले। परिजनों से उन्होंने कहा कि सरकार ने इरफान सोलंकी को गलत तरीके से झूठे मुकदमे में फसाया है। इससे जनता में रोष है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को जेल में बंद विधायक हाजी इरफान सोलंकी के परिवार से मिले। उन्होंने सोलंकी परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार ने इरफान सोलंकी को गलत तरीके से झूठे मुकदमे में फसाया है। इससे जनता में रोष है। निकाय चुनाव में इसका नतीजा दिखेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा की लड़ाई सिर्फ भाजपा से है। सभी धर्मों और जातियों के लोग सपा के साथ हैं। मौजूदा सरकार के कार्यकर्ता व नेता भी हमारे साथ हैं और बराबर संगठन के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं। जिनका कोई जनाधार नहीं है जिनके साथ एक भी आदमी नहीं वही भाग रहे हैं। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित स्थान व सम्मान मिलेगा। शिवपाल सिंह यादव जाजमऊ में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। इस मौके पर वह सोलंकी परिवार से भी मिले। गंगापुल पर प्रसपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में सपाइयों ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें