फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंदिर से रातों-रात गायब हुआ शिवलिंग; चैंबर के अंदर मिला…मानसिक विक्षिप्त युवक की करतूत, जांच शुरू

Tue, 13 Jan 2026 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल के टिकरा चौहान गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने शिव मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर पास के चैंबर में छिपा दिया था। उसे पुलिस ने बरामद कर दोबारा मंदिर में स्थापित कराया।
विज्ञापन
शिव मंदिर से चोरी हुआ शिवलिंग चैंबर में मिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपु में नरवल थाना क्षेत्र के टिकरा चौहान गांव में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब शिव मंदिर से शिवलिंग के अचानक गायब होने की खबर फैल गई। ग्रामीण इंद्रपाल सिंह ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पीआरवी 4819 मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

काफी देर तक खोजबीन के बाद शिवलिंग मंदिर परिसर से कुछ दूरी में जमीन में बने चैंबर के अंदर मिला। पुलिसकर्मियों ने शिवलिंग को उठाकर ग्रामीणों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि मोहल्ले में ही रहने वाला  शुभम (26) मानसिक रूप से कमजोर है। रात में जागकर कभी किसी के बल्ब तोड़ना…कभी कुछ फेंकना आदि तरह के कार्य किया करता है।

विज्ञापन

http://

चैंबर के अंदर मिला शिवलिंग

बीती रात किसी वजनी वस्तु से शिवलिंग को उखाड़ कर पास में बने एक चैंबर में डालकर उसका पत्थर ऊपर से बंद कर दिया। खोजबीन के दौरान चेंबर का पत्थर खिसका हुआ मिला। जब उसको हटाकर देखा गया, तो शिवलिंग उसी के अंदर पड़ा मिला। फिलहाल शिवलिंग को पुनः मंदिर में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें