नरेश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन
- फोटो : amar ujala
कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड के आरोपी शिवम मिश्रा की सुनवाई गुरुवार को शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज करा दिया। मामला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सूचीबद्ध था, लेकिन बार एसोसिएशन द्वारा घोषित हड़ताल के चलते वकील न्यायिक कार्य ठप कराने पर अड़ गए।
रामपुर में अधिवक्ता साथी के निधन के बाद वकीलों ने शोक स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में कोर्ट कक्ष संख्या सात के बाहर अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर कहा कि हड़ताल के दौरान किसी भी मामले की सुनवाई नहीं होने दी जाएगी।