फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मां के साथ झंडा खरीदने गए मासूम पर ई रिक्शा पलटा, दबकर मौत

Mon, 26 Jan 2026 02:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। मां के साथ झंडा खरीदने निकले मासूम की ई-रिक्शा पलटने से दबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थानाक्षेत्र में पटेल नगर क्रॉसिंग के पास मां के साथ झंडा खरीदने गए सात साल के मासूम पर नशे में धुत चालक ने अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा दिया। लापरवाही के कारण हुए हादसे में दबकर मासूम की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। टटियन झनाका निवासी श्याम सिंह ट्रक ड्राइवर हैं।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी शोभा व तीन बच्चे सक्षम (11), सुहानी (9) व आर्यन गौतम (7) था। चाचा करन ने बताया कि आर्यन कक्षा दो का छात्र था। रविवार शाम आर्यन अपनी मां शोभा के साथ पटेल नगर क्रॉसिंग गणतंत्र दिवस के लिए झंडा खरीदने गया था। इस दौरान शोभा दुकान में थी, जबकि आर्यन फुटपाथ पर खड़ा था।तभी नशे में धुत चालक ने ई-रिक्शा सड़क पर यूटर्न लेने लगा, तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर आर्यन पर पलट गया। इसके नीचे दबकर आर्यन अचेत हो गया। इलाकाई लोग आनन–फानन में ई-रिक्शा उठाकर आर्यन को कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चालक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मां शोभा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे में चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें