रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर केशवपुरम में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड महिला दरोगा से लूट के मामले में रावतपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। घटना में लापरवाही व घटना के खुलासे में देरी लगाने पर पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की है। रावतपुर के केशवपुरम में आठ जनवरी को डिप्टी जेलर की पत्नी और सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा पुष्पलता दुबे से शातिर लुटेरों ने चेन लूट ली थी। इस मामले में लापरवाही के चलते सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। घटना के बाद से कई टीमें तो लगी थी लेकिन खुलासा न हो पाने में थाना प्रभारी की लापरवाही शिकायतें हुई थी। जिस पर कमिश्नर ने कार्रवाई की है। उधर रावतपुर केशवपुरम में बीते दिनों दबंगों ने एक ऑटो में आग लगाई गई थी। इसमें भी रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही सामने आई थी। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि लापरवाही के चलते रावतपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।