फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवनीश के सात और साथियों पर गैंगस्टर, पुलिस कमिश्नर बोले- गैंग को किया गया है पंजीकृत, तीन को भेजा जेल

Wed, 23 Jul 2025 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अवनीश दीक्षित के गैंग को पंजीकृत किया गया।  इसमें उसके 15 से अधिक साथियों के नाम शामिल किए गए थे। मंगलवार को सात साथियों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है, सभी फरार हैं।
विज्ञापन
अमन तिवारी, नितिन दीक्षित और अभिनव शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सिविल लाइंस स्थित नजूल की करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन कब्जाने के प्रयास के आरोपी अवनीश दीक्षित के सात और साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सोमवार को तीन साथियों पर गैंगस्टर लगाकर गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। सात साथियों पर गैगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

कोतवाली में पिछले साल 28 जुलाई को अवनीश दीक्षित समेत 33 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यह कार्रवाई लेखपाल विपिन कुमार की शिकायत पर हुई थी। जमीन पर काबिज सैमुअल गुरुदेव सिंह ने भी 37 के खिलाफ एफआईआर कराई थी। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि अवनीश दीक्षित के गैंग को पंजीकृत किया गया।

जितेंद्र यादव, राहुल बाजपेयी और रमन गुप्ता - फोटो : amar ujala
तीनों को भेज दिया गया जेल
इसमें उसके 15 से अधिक साथियों के नाम शामिल किए गए थे। मंगलवार को सात साथियों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है। सभी फरार हैं। पुलिस ने सोमवार को बादशाहीनाका के जितेंद्र यादव, हरबंशमोहाल के कथित पत्रकार रमन गुप्ता और बाबूपुरवा के राहुल बाजपेई पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अवनीश दीक्षित - फोटो : amar ujala
इनके खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
बादशाहीनाका थाने में हालसी रोड के विजेंद्र यादव व उसके भाई विनोद यादव, फीलखाना में पटकापुर के कथित पत्रकार अभिनव शुक्ला, चकेरी में मंगला विहार के कथित पत्रकार अमन तिवारी, रायपुरवा में कारवालोनगर के कथित पत्रकार नितिन दीक्षित, किदवईनगर में एच टू ब्लॉक के अजीत सिंह, नौबस्ता में यशोदानगर के मोहित बाजपेई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें