मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में 266 रोगी देखे और इमरजेंसी में 40 रोगियों को भर्ती किया गया है। इनमें 13 रोगी बेहोशी के भर्ती हुए हैं। इनकी सीटी स्कैन जांच कराई गई है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। अनियंत्रित ब्लड शुगर के 10 रोगियों को भर्ती किया गया है।
एडवाइजरी
- बीपी और डायबिटीज रोगी खानपान पर नियंत्रण रखें।
- मफलर बांधकर या ऊनी टोपी पहनकर बाहर निकलें।
- जाड़े में कान बांधकर निकलना जरूरी है।
- रात को खाने और सोने के बीच तीन घंटे का गैप रखें।
- अस्थमा रोगी दवा की खुराक दुरुस्त करा लें।
- जिनकी ऊंगलियां ठंड से नीली पड़ती हों, वे दस्ताने पहने रहें।