फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारगिल पार्क में 24 घंटे की सुरक्षा में सेंध, 4.16 लाख के 16 स्पीकर चोरी…मामले में लीपापोती की कोशिश

Sat, 03 Jan 2026 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के कारगिल पार्क से चोरों ने 16 कीमती जेबीएल स्पीकर चोरी कर लिए हैं। 12 पूर्व फौजियों की तैनाती के बावजूद हुई इस चोरी में विभाग अब लीपापोती करने और आंकड़े छिपाने में जुटा है।
विज्ञापन
कारगिल पार्क से 16 कीमती स्पीकर चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कारगिल पार्क में पूर्व सैनिक सोते रहे और चोर एक के बाद एक 4.16 लाख कीमत के कुल 16 स्पीकर चुरा ले गए। इसमें मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। उधर, 11 दिन बाद भी नगर निगम ने सीसीटीवी कैमरे दिखवाकर चोरों का पता लगाना, तो दूर लीपापोती की कोशिश शुरू कर दी। पार्क में 24 घंटे पूर्व सैनिक तैनात रहते हैं। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने पांच साल पहले करीब पांच करोड़ रुपये से कारगिल पार्क का सुंदरीकरण कराया था।

विज्ञापन

सिंथेटिक पाथवे, आकर्षक लाइटें, सीसीटीवी कैमरे, चिल्ड्रेन पार्क, एलसीडी युक्त कंट्रोल रूम, विश्व स्तरीय म्यूजिक सिस्टम कंपनी जेबीएल का म्यूजिक सिस्टम लगाया गया। पार्क में चारों तरफ पाथवे के किनारे सिस्टम से जुड़े कुल 106 स्पीकर लगाए गए थे। कंट्रोल रूम से संचालित म्यूजिक दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहता था। पार्क में तैनात सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के चलते चोर 16 स्पीकर खोल ले गए।

वेतन पर प्रतिमाह 2.16 लाख रुपये खर्च होते हैं
चोरों ने इन्हें नटबोल्ट, पेंच से खोलने के साथ ही इनकी भूमिगत केबल भी काटी। यह हाल तब है जब नगर निगम की तरफ से कारगिल पार्क में सुरक्षा के लिए 12 पूर्व फौजी तैनात किए गए हैं। इनमें से चार सुबह, चार शाम और अन्य चार की रात में ड्यूटी रहती है। इनके वेतन पर प्रतिमाह 2.16 लाख रुपये खर्च होते हैं। पार्क में अक्सर घूमने आने वाले दर्शकों ने बताया कि ज्यादातर गार्ड गेट मुख्य द्वार के बगल में कुर्सियां डालकर बैठे रहते हैं। दिन तो दूर रात में भी वे पूरे पार्क का चक्कर नहीं लगाते, जिसकी वजह से चोरों को मौका मिला।



सुपरवाइजर ने पांच स्पीकर चोरी की दी सूचना

नगर निगम में सुरक्षा के नाम पर तैनात 82 पूर्व फौजियों के सुपरवाइजर बलवान सिंह ने नगर निगम के उद्यान अधिकारी को चोरी की सूचना दी। पत्र में 16 स्पीकर के बजाय पांच स्पीकर चोरी होने का उल्लेख किया। सुपरवाइजर के अनुसार 20 दिसंबर की रात में पांच स्पीकर चोरी हो गए जिसकी जानकारी 21 दिसंबर को गार्ड ने दी। उसने चोरों को पकड़ने में मदद के लिए लाजपतभवन में लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कारगिल पार्क में चोरी की जांच कराई जाएगी। चोरों का पता लगाया जाएगा। जांच में यदि मिलीभगत का पता चला तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।  -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें