जाजमऊ स्थित गंगा पुल के नीचे मृत मिली डाल्फिन मछली
- फोटो : amar ujala
कानपुर में जाजमऊ स्थित गंगा पुल के नीचे शुक्रवार देर शाम 10 फीट लंबी मछली मृत अवस्था में पड़ी मिली। जाजमऊ पुलिस ने उसे नाविकों की मदद से बाहर निकलवाया। जानकारी पर पहुंची वन विभाग टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अफसर इसे डाल्फिन बता रहे हैं, जबकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने इसे डाल्फिन मानने से इन्कार किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गंगा में प्रदूषण के कारण इसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
तीन जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ स्नान को देखते हुए गंगा में किसी भी तरह का प्रदूषण न जा पाए, इसे लेकर मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में अचानक से जाजमऊ के पास गंगा में मृत डाल्फिन का मिलना चाैंकाने वाली बात है। हालांकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग की क्षेत्रीय इकाई के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से इसे डाल्फिन मानने से इन्कार कर दिया है। इसका वजन साढ़े तीन क्विंटल बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि इसकी माैत की वजह प्रदूषण भी हो सकती है, क्योंकि जाजमऊ में जिस स्थान पर यह गंगा में मृत मिली है।