स्कूल में बच्चों का दाखिला नहीं लिया गया
लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने साफ कहा कि आरटीई के तहत कोई प्रवेश नहीं लिया जाएगा। वहीं दिव्यम श्रीवास्तव, मानवेंद्र और मोहम्मद रेयान अख्तर को एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल आवंटित हुआ था। विभाग ने नाै जून, 11 जुलाई और 19 सितंबर 2025 को तीन बार नोटिस भेजे। बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर प्रबंधन को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्कूल में बच्चों का दाखिला नहीं लिया गया। बीएसए ने बीईओ को पत्र लिखकर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल का यू-डायस नंबर 09341103909 और एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल का यू-डायस नंबर 09341110927 निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।
यू-डायस के निलंबन का असर
बीएसए ने बताया कि यू डायस नंबर विद्यालय की शैक्षणिक पहचान है। इसके निलंबन से विद्यालय विभागीय पोर्टलों पर अपडेट नहीं हो पाता और सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाता है। नए विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण और दाखिला रुक जाता है। साथ ही शिक्षा विभाग मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है।