फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमीन बेचकर मिले 14 लाख ठगों ने किए पार, बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 06 May 2026 11:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
साकेतनगर निवासी बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 14.22 लाख रुपये पार कर दिए। खेत बेचकर मिले 14 लाख रुपयों में से शातिर साइबर ठगों ने 27 रुपये छोड़कर पूरा खाता खाली कर दिया। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार साकेतनगर निवासी मो. सलीम का केनरा बैंक की बर्रा दो स्थित शाखा में खाता है। उन्होंने जुलाई–अगस्त 2025 में अपनी जमीन बेचकर करीब 14 लाख रुपये इसी खाते में आरटीजीएस के जरिये प्राप्त किए थे। 28 अप्रैल को जब उन्होंने जरूरत के चलते खाते से पैसा निकालना चाहा तो बैंक खाते में मात्र 27 रुपये मिले। स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि बीते साल 23 अगस्त से पांच फरवरी 2026 के बीच विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो कोई लेनदेन किया और न ही उनके मोबाइल पर किसी ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। किदवईनगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि साइबर ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें