विधानसभा अध्यक्ष ने की गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नव संवत्सर पर शनिवार शाम नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अटल घाट पर गंगा आरती की। इस अवसर पर महात्मा गांधी संगीत महाविद्यालय और ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्यनाटिका और गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, मुख्य आयोजक पूजा त्रिपाठी व सोनी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष महाना से मिले व्यापारी
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शहर आए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और बधाई दी। 13 अप्रैल को होने वाले व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस मौके पर विजय पंडित, टीकमचंद सेठिया, ईश्वर चंद वर्मा, राजेश गुप्ता आदि थे।