फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KANPUR: सपना को मिला नया पासपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने का पूरा होगा सपना, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 28 Jun 2022 02:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर की एथलीट सपना कश्यप का नया पासपोर्ट बन गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने सपना को पासपोर्ट सौंपा। हैंडबॉल की खिलाड़ी सपना मालदीव में 3 जुलाई से होने जा रहे हैंडबॉल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं। 
विज्ञापन
सपना को मिला नया पासपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पासपोर्ट में लगे धब्बे के कारण हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी सपना का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का सपना अब साकार होते दिख रहा है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर सांसद ने लखनऊ स्थित पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों से नया पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा है। अधिकारियों ने सपना से दस्तावेज जमा करने को कहा। मंगलवार को सपना को नया पासपोर्ट दिया गया।
विज्ञापन


मालदीव में तीन जुलाई से अंतरराष्ट्रीय वुमंस हैंडबॉल टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। मालरोड कुरसवां निवासी सपना कश्यप को भारतीय टीम में जगह दी गई थी। 25 जून को उसे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, फिर दिल्ली से टीम के साथ मालदीव रवाना होना था।

सपना ने बताया कि पासपोर्ट में धब्बा होने के कारण एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसे फ्लाइट पर चढ़ने नहीं दिया। सांसद सत्यदेव पचौरी ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को सपना के परिवार से अपने आवास पर मुलाकात की। इसके बाद पासपोर्ट ऑफिस में सपना के साथ अपने प्रतिनिधि को भेजकर अधिकारियों से नया पासपोर्ट देने की बात कही। अधिकारियों ने सपना से दोबारा आवेदन करवाया। मंगलवार को उसे नया पासपोर्ट मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें