फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ITBP में सैनिक सभा का आयोजन, सेवानिवृत हो रहे जवानों का हुआ सम्मान, कार्यवाहक सेनानी ने बढ़ाया मनोबल

Wed, 01 Apr 2026 04:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी आईटीबीपी में आयोजित सैनिक सभा में जवानों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हवलदार नरेश चंद्र और गोहिल दशरथ सिंह को बैंड-बाजे के साथ विदाई दी गई।
विज्ञापन
आईटीबीपी महाराजपुर परिसर में सैनिक सभा का आयोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल परिसर में बुधवार को गरिमामय सैनिक सभा आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक सेनानी अरविंद कुमार महतो ने की। सभा का उद्देश्य जवानों का मनोबल बढ़ाना, आपसी समन्वय मजबूत करना और सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई देना रहा।

विज्ञापन

इस दौरान प्रशासनिक और संचालन संबंधी मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई और जवानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया।  सेनानी ने अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा के प्रति जवानों की निष्ठा की सराहना की।

विज्ञापन

http://



बैंड-बाजे और पुष्पमालाओं के साथ दी विदाई

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हवलदार नरेश चंद्र और हवलदार गोहिल दशरथ सिंह को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके प्रेरणादायक कार्यकाल को याद करते हुए भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बैंड-बाजे और पुष्पमालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें