कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की होटल महादेवा रीजेंसी ट्रॉफी में रविवार को अलग-अलग मैदानों पर पांच मैच खेले गए। चित्रा मैदान पर ऑल टाइम स्मैशर्स की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 227 रन बनाए। कानपुर रॉयल की टीम ने 28.4 ओवर में छह विकेट खोकर 228 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया।
सप्रू मैदान पर डेन चैलेंजर की टीम ने 30 ओवर में चार विकेट खोकर 275 रन बनाए। निशा एकादश की टीम 28.5 ओवर में 210 रन ही बना सकी। रामकली मैदान पर गोविंद नगर किंग्स की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 234 रन का स्कोर खड़ा किया।
जगुवार एकादश की टीम 30 ओवर में सात विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई। महाराणा प्रताप मैदान पर पैंथर एकादश की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की टीम 22.2 ओवर में मात्र 99 रन पर ही ऑलआउट हो गई। एचएएल मैदान पर कानपुर वारियर्स की टीम ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 241 रन बनाए। केआरएस एकादश की टीम 29.4 ओवर में 162 रन ही बना सकी।