फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों का धावा: अपार्टमेंट में वृद्धा को बंधक बना कर 14 लाख की डकैती, नकाबपोश डकैतों ने दिया घटना को अंजाम

Fri, 17 Sep 2021 03:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के गोविंद नगर में  जी2 ब्लॉक स्थित शिवम एनक्लेव के फर्स्ट फ्लोर निवासी आशा गुप्ता (70) के यहां चार नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। सब्बल से दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं आशा गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंदनगर केजी ब्लाक में शुक्रवार देर रात शिवम इंक्वेल में धावा बोल आशा गुप्ता (75) को चाकू और साबड़ के दम पर बंधक लिया। इसके बाद उनकी पिटाई कर अलमारी और बक्से में रखा नगदी समेत करीब 14 लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आस पास केकैमरे की मदद से डकैतों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पनकी फर्टलाइजर से कलर्क के पर से रिटायर्ड स्व. अशोक गुप्ता की पत्नी आशा देवी शिवम इंक्वेल के प्रथम तल पर अकेले रहती हैं। उनका बड़ा बेटा साफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष परिवार संग राजस्थान में रहता है। जबकि उनका छोटा बेटा साफ्टवेयर डेवलपर अविनाश अपने परिवार संग दिल्ली में रहता है।

आशा ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब सवा दो बजे वह अपने कमरे में भजन किर्तन कर रहीं थी। इसबीच साबड़ से दरवाजे का लॉक तोड़कर दाखिल हुए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और रुपये पूछे।
विज्ञापन


इसके बाद बाकी तीन बदमाशों ने पूरा घर खंगाल लिया। बदमाशों ने अलमारी और बक्से में रखा 1.75 लाख रुपये कैश व करीब 13 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के जेवरात लूट ली। इधर गर्दन पर चाकू रखा बदमाश उनके कान की बाली, चार सोने के कंगन, अंगूठी चेन नोंच ली। इस दौरान डकैतों ने उन्हें बुरी तरह से पिटाई भी की। जिससे उनका चेहरा काला  पड़ गया।
 
विज्ञापन

वहीं दाहिने हाथ में भी चाकू के कट मार दिया था। वादरात को अंजाम देने केबाद डकैत वहां से भाग निकले। उनके जाने के काफी  देर बाद वह घिसटते हुए बालकनी में पहुंची और गार्ड वीरेंद्र वर्मा को आवाज लगाई। इसके बाद शोरगुल सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोग भी उनके फ्लैट में पहुंचे। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी डॉ अनिल कुमार ने जांच पड़ताल की।

दो डकैतों ने गार्ड को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक
औरैया निवासी गार्ड वीरेंद्र (70) ने बताया कि वह डेढ़ माह पहले ही यहां ड्यूटी पर आया था। इससे पहले वह लालबंगला में दालमिल में गार्ड की नौकरी करता था। अपार्टमेंट में  रहने वाले एमएल गुप्ता उसे लेकर यहां आए थे। वीरेंद्र ने बताया कि देर रात वह पार्किंग में सो रहा था। तभी दीवार फांदकर दाखिल हुए एक बदमाश ने उसे तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया।

इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए गेट खुलवाया। गेट खुलते ही उसके पांच और साथी भीतर दाखिल हो गए। फिर मारते हुए बेसमेंट के दूसरे कोने पर ले गए। जहां उसके ही तहमद से मुंह और आंख बंद कर दिया। इसके बाद रस्सी के हाथ बांध कर ऊपर डकैती डालने की बात कहकर निकल गए। उस दौरान डकैताें का एक साथी उनके पास ही मौजूद थी। इसका एहसास उन्हें तब हुआ जब उसका पैर बदमाश का पैर लगा।

स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की भी टीम को लगाया गया है। इसके अलावा घटना स्थल केआस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
डॉ अनिल कुमार, एडीसीपी साउथ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें