फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तमंचा लगा बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी से लूटे 20 हजार रुपये

Wed, 13 Oct 2021 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि बदमाशों की धड़पकड़ के लिए तीन टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लूट की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। मंगलवार देर रात तमंचा लगाकर किराना व्यापारी से 20 हजार की लूट हो गई। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र एम ब्लाक किदवई नगर निवासी अजय गुप्ता की कलक्टर गंज में किराना की दुकान है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात 11 बजे अजय गुप्ता के घर आते समय दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। अजय ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपये और हिसाब के कागजात थे। व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि बदमाशों की धड़पकड़ के लिए तीन टीमें लगा दी गईं हैं। मामले के खुलासे के लिए घटनास्थल के पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

वहीं बाइक सवार बदमाशों ने गोविंदनगर के दबौली निवासी चेतना तेजवानी से मोबाइल लूट लिया। वारदात के वक्त शिक्षिका बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें