फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एक्सयूवी सवार लुटेरों ने बकरा व्यापारी को घेरा, कार पर बरसाए लाठी-डंडे, तमंचा सटाकर 4.31 लाख लूटे

Thu, 17 Sep 2026 10:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर तड़के सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक बकरा व्यापारी से चार लाख 31 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। चौबेपुर से हरदोई जा रहे व्यापारी की कार को एक्सयूवी सवार आधा दर्जनों बदमाशों ने घेर लिया। लुटेरों ने गाड़ी पर लाठी-डंडे बरसाए और तमंचे की नोक पर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर लुटेरों ने बकरा व्यापारी से की लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक्सयूवी सवार आधा दर्जन बेखौफ लुटेरों ने एक बकरा व्यापारी की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचे की नोक पर चार लाख 31 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। हाईवे पर सरेराह हुई इस लूट से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बकरा व्यापारी चौबेपुर क्षेत्र से अपनी कार में सवार होकर हरदोई की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी ने उनकी कार को आगे से घेरकर जबरन रुकवा लिया।

http://



लाठी-डंडों से हमला बोला

गाड़ी से नीचे उतरे आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक व्यापारी की कार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और शीशे तोड़ डाले। इसके बाद व्यापारी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और कार में रखे चार लाख 31 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया।

विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी से फरार हो गए। बदहवास व्यापारी ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें