फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक से टकराई आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस, 18 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Mon, 19 Dec 2022 12:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बस सवार 18 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर क्षेत्र स्थित हासिमपुर गांव के समीप लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर देर रात करीब 1:30 लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही आजमगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस गंगा नदी पुल पर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बस सवार 18 यात्री घायल हो गए। घटना के वक्त बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा टीम और अरौल थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन एक्सप्रेस-वे से नीचे उतारकर बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 10 घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें