फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, कोहरे की वजह से ट्रक में टकराई बस, तीन की मौत

Mon, 19 Dec 2022 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरेया

सार

कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस ट्रक में पीछे टकरा गई, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
औरैया में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह हरिद्वार से लखनऊ जा रही बस कोहरा होने के करण खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक व आगे की ओर बैठी दो सवारियों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जानकारी पर एरवाकटरा पुलिस व एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे घायलों को बाहर निकालकर सैफई अस्पताल के लिए भेजा।
विज्ञापन


 किलो मीटर 137 के पास सोमवार तड़के एक ट्रक कोहरा होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गया। कोहरे की धुंध में दिखाई न देने पर सुबह आठ बजे के करीब हरिद्वार से लखनऊ जा रही टूरिस्ट बस ट्रक में पीछे से जा टकराई। 

हादसे में बस चालक पप्पू यादव (50) निवासी ब्रहमपुर मथुरा, महेश चंद्र (32) पुत्र बसंत कुमार निवासी गौरा कटारी जिला अमेठी व एक अन्य सवारी की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई भेजा है। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया की कोहरे के कारण घटना हुई है। शव कब्जे में लिए गए है। मृतकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें