फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सड़क हादसा: हाईवे पर डंपर से टकराई बस, उड़ गए परखच्चे...चालक की मौत, 17 सवारियां गंभीर रूप से घायल

Fri, 15 Mar 2024 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़े डंपर से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 17 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 17 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बस सवारियां लेकर राजस्थान से रायबरेली जा रही थी। इसी दौरान रामादेवी की तरफ जाने वाले मार्ग पर प्रताप होटल के पास सुबह साढ़े छह बजे हादसा हो गया। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यातायात और लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें