फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी से 5.30 लाख की ठगी, शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे का दिया था झांसा

Sat, 14 Dec 2024 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी से 5.30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश करने पर 10 से 20 प्रतिशत का मुनाफे का झांसा दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी मोहन श्रीवास्तव से शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 5.30 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मोहन श्रीवास्तव एलआईसी से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि पिछले माह उनको व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये एक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ दिया गया।

विज्ञापन


एप के शेयर में 10 से 20 प्रतिशत का मुनाफा दिखाकर निवेश करने के लिए कहा गया। इस पर 25 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच 5.40 लाख रुपये का निवेश कर दिए। निवेश के बाद जब मुनाफे के साथ अपनी रकम वापस मांगी तो जालसाजों ने और 25,599 रुपये जमा करने को कहा। इन्कार पर रुपये वापस करने से मना कर दिया। साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें