फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईवे पर फैली मिट्टी में फिसली बाइक, सेवानिवृत्त क्लर्क की मौत, दो घायल

Thu, 04 Dec 2025 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक हरिशंकर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधनू थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर के पास एनयूपीएल वाटर सप्लाई प्लांट के सामने मंगलवार रात हाईवे पर फैली गीली मिट्टी में बाइक फिसलने से सड़क पर गिरे सेवानिवृत्त क्लर्क हरिशंकर (62) की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर फैली मिट्टी को एनएचएआई के कर्मचारियों ने हटवा दिया।
विज्ञापन


सचेंडी के बिनौर गांव निवासी हरिशंकर (62) पंचायती राज विभाग के क्लर्क पद से बीते साल सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार रात वह बेटी करुणा की शादी की सालगिराह में शामिल होने बाइक से घाटमपुर स्थित बारीगांव जा रहे थे। उनके साथ बेटी के जेठ चंद्रपाल और दोस्त राजेश भी थे। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रामगंगा नहर पुल के पास स्थित एनयूपीएल वाटर सप्लाई प्लांट के पास हाईवे पर गीली मिट्टी फैली थी। बाइक इसी मिट्टी पर फिसल गई। इससे बाइक पर बीच में बैठे हरिशंकर सिर के बल हाईवे पर गिरे जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, बाइक चला रहे राजेश और चंद्रपाल घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी सरोजनी, बेटे गौरव व अनुराग का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे पर फैली पड़ी मिट्टी को हटाकर किनारे किया गया - फोटो : अमर उजाला
नहर की सफाई में निकली थी मिट्टी
क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से नहर की सफाई का काम चल रहा है। वहां से निकलने वाली मिट्टी को नहर पटरी पर इकट्ठा किया जा रहा है जो हाईवे से निकलने वाले वाहनों के कारण पूरे मार्ग पर फैलती जा रही थी। इसके बाद भी किसी जिम्मेदार की इसपर नजर नहीं पड़ी।

कानपुर-सागर हाईवे पर पावर प्लांट को वॉटर की सप्लाई की जा रही है। उसका सिंचाई विभाग से कोई लेना देना नहीं है। - पुष्पेंद्र सिंह, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें