फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विवि में 45 लाख से मिलेगा शोध को बढ़ावा, रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेल के प्रोजेक्ट पर होगा खर्च

Sat, 10 Jul 2021 05:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विवि में शुक्रवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अगुवाई में वित्त समिति की बैठक हुई। अब छात्र-छात्राओं को ऑफिस मैनेजमेंट व सेक्रेटरियल प्रैक्टिस की अप्रेंटिसशिप कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र अब बिना किसी रुकावट के शोध कर सकेंगे। विवि ने विभिन्न शोध परियोजनाओं के लिए 45 लाख रुपये का बजट पास किया है। यह बजट शोध को बढ़ावा देने के साथ रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेल के तहत होने वाले विभिन्न प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


साथ ही छात्रों को अप्रेंटिसशिप व इंटर्नशिप के मानदेय के लिए भी बजट पास कर दिया गया है। विवि में शुक्रवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अगुवाई में वित्त समिति की बैठक हुई। अब छात्र-छात्राओं को ऑफिस मैनेजमेंट व सेक्रेटरियल प्रैक्टिस की अप्रेंटिसशिप कराई जाएगी।

इसके तहत 20 प्रशिक्षुकों को प्रति माह 8000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए वार्षिक बजट 19,20,000 रुपये पास किया गया। वहीं, विभिन्न विभागों के 88 छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।  इसमें 11 माह तक 8000 रुपये प्रति माह और अंतिम वर्ष के छात्रों को छह माह तक 2000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।  
विज्ञापन


नई एमबीए बिल्डिंग के लिए बजट पास हो गया है। शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन की धनराशि की सुरक्षा के लिए 50 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड बनाया जाएगा। विवि में दो इलेक्ट्रिक कारें भी आएंगी। अधिकारी इन कारों का प्रयोग कर सकेंगे। बैठक में इस मौके पर वित्त अधिकारी साधना श्रीवास्तव, अपर निदेशक कोषागार अजय जौहरी, डीन प्रशासन प्रो. सुधांशु पांडिया, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, अंजनी कुमार मिश्रा, डॉ. रिपुदमन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें