फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर दर्ज की गई रिपोर्ट

Sat, 24 May 2025 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेटे की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने जांच शुरू की थी। शासन को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उनके खिलाफ उन्हीं के बेटे ने शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर विजिलेंस की टीम ने उनकी चल अचल संपत्तियों की जांच की थी, जिसमें उनके ऊपर लगाए गए आरोप सही पाए गए। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर बुढन्सापुर (कठार) निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में लखनऊ के विनीत खंड में रहते हैं। वह 2016 में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2023 में उनके बेटे ने उनकी शिकायत की थी। शासन के आदेश पर 25 फरवरी 2023 को कानपुर विजिलेंस यूनिट को रिटायर इंस्पेक्टर की संपत्तियों की जांच मिली। इसमें पता चला कि जितेंद्र ने नौकरी से एक करोड़, 68 लाख, 47 हजार, 924 रुपये की आय हुई थी, जबकि खर्च दो करोड़, 74 लाख, 14 हजार, 817 रुपये किए। उन्होंने आय से एक करोड़, पांच लाख, 66 हजार, 893 रुपये अधिक खर्च किए। एडिशनल एसपी पुत्तूराम ने बताया कि जब उन्होंने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जबाव नहीं दे सके, जिसकी रिपोर्ट बनाकर उन्होंने शासन में भेज दी थी। वहां से आदेश मिलने के बाद विजिलेंस थाने में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में आगे विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान रिटायर इंस्पेक्टर के इनकम टैक्स रिटर्न, संपत्तियों का ब्योरा और बैंक ट्रांजैक्शन आदि सबूत जुटाए गए। इसमें पता चला कि उन्होंने अपने सर्विस काल में आय से अधिक खर्च किए हैं। शासन के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - पुत्तूराम, एडिशनल एसपी विजिलेंस कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें