फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सपा महानगर अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष समेत 305 पर रिपोर्ट, इस वजह से हुई कार्रवाई

Sat, 31 May 2025 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोतवाली क्षेत्र में 29 मई को बिना अनुमति धरना प्रदर्शन, सड़क जाम करने, सरकार विरोधी नारे लगाने पर 305 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन, सड़क जाम करने और सरकार विरोधी नारे लगाने पर सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, महासचिव बंटी सेंगर, महानगर उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, युवा नेता अर्पित यादव नामजद, जबकि 300 अज्ञात शामिल हैं। यह कार्रवाई दरोगा नितिन कुमार की तहरीर पर हुई।
विज्ञापन


एसआई नितिन कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री के शहर आगमन कार्यक्रम की वजह से 25 मई से धारा 163 बीएनएस लागू की गई। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 29 मई की दोपहर करीब 12 बजे नवीन मार्केट में पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। उनके हाथों में पोस्टर और बैनर भी थे। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी बड़े चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ जाने लगे। उनसे जब अनुमति मांगी गई तो कोई भी अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। एसआई के मुताबिक रोकने के बावजूद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी की। आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय के अनुसार पांच नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी करने, सरकारी आदेशों को न मानने, सड़क जाम करने, आमजन को असुविधा पहुंचाने, परेशान करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें