फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: दाखिले का पता लगाने निकले छात्र को सड़क हादसे में मिली मौत

Sat, 31 May 2025 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रूमा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
देबू राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकॉम में दाखिले की जानकारी करने जा रहे बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। यह हादसा रूमा हाईवे पर हुआ। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। गुजैनी के पिपौरी निवासी प्रताप सिंह के बड़े बेटा देबू राजपूत (18) ने इसी वर्ष 89 प्रतिशत अंकों से इंटर पास किया था। वह शुक्रवार को दोस्तों के साथ रूमा स्थित कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन की जानकारी करने जा रहा था।

विज्ञापन


वह जैसे ही कॉलेज के नजदीक पहुंचा था कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार लाल कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देबू ऊछलकर सड़क पर गिर गया, जबकि कार चालक कार लेकर फरार हो गया। दोस्त उसे सीएचसी ले गए, जहां उसको कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया। कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने कहा कि कार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें