फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अधिवक्ता अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा की रिमांड सुनवाई पूरी, कोर्ट से भेजा गया जेल…अब पूछताछ करेगी पुलिस

Thu, 07 Aug 2025 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: झूठे आरोप लगाकर फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार वकील अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। पुलिस टीम अधिवक्ता को लेकर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे को भेजा जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा पर झूठे आरोप लगाकर जबरन वसूली करने के मामले में आरोपी अधिवक्ता अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गुरुवार सुबह अखिलेश दुबे की रिमांड पर सुनवाई पूरी हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने ऑपरेशन महाकाल के तहत अखिलेश दुबे और उनके एक साथी लवी मिश्रा को गिरफ्तार किया था। इन पर रवि सतीजा से झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें