फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्काबार में छापा, पांच कर्मचारी हिरासत में

Sun, 08 Feb 2026 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में हुक्का का सामान बरामद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्काबार पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारा। मौके से 13 हुक्का, 21 चिलम, जार, पाइप और फ्लेवर तंबाकू बरामद की। पुलिस ने वहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से नवीन मार्केट में रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हुक्का बार चलने की सूचना मिल रही थी। शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे फोर्स के साथ छापा मारा। टीम ने रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारियों से हुक्का बार का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में हुक्का का सामान बरामद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी हिमांशु सोनवानी, दिव्यांश शर्मा, जमांस शर्मा, उत्कर्ष सिंह, सूरज विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2023 के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें