फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KANPUR: ‘मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद...’ लिख प्रधानाचार्य ने जान दी, घर पर ही मिला शव

Sat, 18 Jun 2022 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में प्रधानाचार्य की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सरिता यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं। सुसाइड नोट में यह बात लिखकर न्यू आजाद नगर स्थित कमला नेहरू पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता यादव ने (35) दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बिधनू थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर गंगापुर कॉलोनी निवासी सरिता यादव कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या थीं।
विज्ञापन


वह पति विजय व 11 साल के बेटे शौर्य के साथ स्कूल के तीसरी मंजिल पर रहती थीं। पति ने बताया कि सरिता कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थीं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। शनिवार सुबह उनका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। फोरेंसिक टीम को उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने पारिवारिक कलह के चलते जान देने की बात कही है।

ससुर भी हैं स्कूल संचालक 
सरिता के ससुर राजकुमार यादव के दो स्कूल हैं। एक बिधनू और दूसरा बाबूपुरवा में है। बाबूपुरवा में वे स्वयं रहते हैं। सरिता जब शादी करके बिधनू आई थी तो राजकुमार ने ही बीएड कराया था। इसके बाद बिधनू वाले स्कूल का सरिता को प्रधानाचार्य बना दिया। वे खुद बाबूपुरवा चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें