यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणामों में शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा के चार छात्रों ने टॉप रैंक्स हासिल की है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी ने कहा कि छात्र कोर्स तक ही सीमित ना रहे, उसके आगे भी बड़े तभी बेस मजबूत होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। इसमें कानपुर शहर से सात टॉप रैंक्स आई हैं। वहीं, सात में से चार टॉपर शिवाजी इंटर कॉलेज, अर्रा ने दी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी का कहना है कि बच्चे को हाई स्कूल में बेहतर बनाना है तो उसको पहले से ही तैयार करना होगा। हमारे विद्यालय में कक्षा छह से ही बच्चों को तैयार करने की जद्दोजहद शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
उसकी भाषा, लेखनी पर काम किया जाता है। आजकल की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए शिक्षकों को केवल कोर्स तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, उससे हटकर भी ज्ञान देना चाहिए, ताकि उनका बेस मजबूत हो। जितनी मेहनत बच्चों को करनी पड़ती है, उतनी ही मेहनत एक शिक्षक को भी करनी पड़ती है। तभी सफलता हाथ लगेगी।
एक शिक्षक की जिम्मेदारी यह नहीं है कि उसका कोर्स पूरा हो गया बल्कि बच्चों को कितना समझ आया यह बड़ी बात है। पढ़ाई को बच्चों के ऊपर कभी बोझ ना बनने दें। किस तरह से आसान विधि से बच्चों के दिमाग में कोर्स को लाना है यह विचार करना जरूरी है।