नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी ने तीन जीवन रक्षक दवाओं के इंजेक्शन के दाम घटा दिए हैं। ये दवाएं डेक्सीमीथासोन, जेंटामाइसिन और रेस्पेरीडोन हैं। डेक्सामीथासोन स्टेरॉयड है। इसके दाम प्रति एमएल दाम 2.57 रुपये किए गए। इसके साथ ही जेंटामाइसिन एंटीबायोटिक के इंजेक्शन के दाम को प्रति एमएल दाम 2.90 रुपये किया गया है।
रेस्पेरीडॉन इंजेक्शन 25 मिग्रा प्रति एमएल का दाम 1930.19 और 37.5 मिग्रा इंजेक्शन के दाम प्रति एमएल 2649.26 रुपये किया गया है। रेस्पेरीडॉन न्यूरो और मनोरोग के रोगियों को दी जाती है। इसके अलावा पैरासीटामॉल इंजेक्शन के दाम प्रति एमएल 1.60 रुपये किए गए हैं। यूपी केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्युटर्स एसोसिएशन के मीडिया समन्वयक सुमिता पावा ने बताया कि दवाओं के दाम 25 से 30 प्रतिशत कम किए गए हैं। इससे रोगियों को राहत मिलेगी। डेक्सामीथासोन और जेंटामाइसिन के दाम इसके पहले भी घटाए गए थे।