फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़कों और पुलों के निर्माण की तैयारी, जल्द रफ्तार भरेंगे वाहन…PWD ने भेजे 5892 करोड़ के विकास प्रस्ताव

Tue, 29 Jul 2025 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए 5,892 करोड़ की लागत से सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और पुलों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  426 विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है, जिससे जल्द ही शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा।
विज्ञापन
चिडियाघर चौराहे से नवाबगंज कर्बला मार्ग का हाल - फोटो : चिडियाघर चौराहे से नवाबगंज कर्बला मार्ग का हाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर को 5,892 करोड़ रुपये से जाम से निजात मिलेगी। सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण होने और पुल बनने से आवागमन भी आसान होगा। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इनमें से 5006 करोड़ के 426 विकास कार्यों के लिए सैद्धांतिक सहमति देने से जल्द निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने नगर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सांसदों, विधायकों से प्रस्ताव के आधार पर विकास कार्य कराने के लिए वार्षिक कार्ययोजना बनाई। इसमें सड़कों के निर्माण, मरम्मत, चौड़ीकरण, रेलवे ओवर ब्रिज (पुल), एलिवेटेड रोड, चौराहों में स्लिप रोड सहित सुंदरीकरण आदि 739 विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल किए गए। इनकी अनुमानित लागत 5892 करोड़ रुपये है।

नारामऊ लोधर वाया नानकारी की खस्ताहाल सड़क जो मिट्टी की सड़क में तब्दील हो गई - फोटो : amar ujala
गत माह शासन को भेजा है प्रस्ताव
इनमें अर्मापुर से दादानगर थम्सअप चौराहे तक नहर किनारे पक्की सड़क सहित 25 नए कार्य भी शामिल हैं अर्थात ये कार्य पहली बार होंगे। इनकी अनुमानित लागत 24 करोड़ रुपये है। इसी तरह पुलों के 45, सड़कों की विशेष मरम्मत के 102, पुनर्निर्माण के 32, चौड़ीकरण के 61, लिंक रोड के 432, सड़क सुरक्षा के 24, भवन निर्माण के 18 प्रस्ताव शामिल हैं। डीएम से अनुमोदित कराकर इसे गत माह शासन भेजा।

पनकी मंदिर गेट नंबर 4 से गंगागंज की ओर जाने वाली सड़क - फोटो : amar ujala
समीक्षा बैठक में 426 विकास कार्य कराने के लिए सहमति दी
27 जुलाई को मुख्यमंत्री ने कानपुर मंडल के विधायकों के साथ समीक्षा बैठक में इनमें से 426 विकास कार्य कराने के लिए सहमति दी। इनमें मरियमपुर चौराहे से गोविंदनगर होते हुए बर्रा बाईपास के पास तक एलिवेटेड रोड, जूही खलवा पुल पर रेलवे ओवर ब्रिज, कालपी रोड पर पनकी स्टेशन के समानांतर पुल से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग तक के निर्माण शामिल हैं। ये कार्य गोविंदनगर, किदवईनगर, महाराजपुर, कल्याणपुर, बिठूर, बिल्हौर, घाटमपुर आदि विधानसभा क्षेत्रों में होंगे।

कल्याणपुर से बिठूर रोड जाने वाली जर्जर हालत में सड़क - फोटो : amar ujala
महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्य
  • लालबंगला से सनिगवां मार्ग चौड़ीकरण।
  • रहनस-नारायणपुर से विजयनगर तक सड़क निर्माण।
  • खरौटी-बिपौसी से बाजखेड़ा, सुधैला मार्ग।
  • सलेमपुर-अमौली मार्ग से लाहोरपुर तक सड़क।
  • रहनस से शिवपुरी मार्ग।

अरमापुर नहर स्थित हम सब चौराहे की ओर जाने वाली सड़क - फोटो : amar ujala
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्य
  • चिड़ियाघर चौराहे से कर्बला मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण।
  • बारासिरोही में नई शिवली रोड से माधवपुरम तक सड़क निर्माण।
  • बिरैचामऊ संपर्क मार्ग से मौनटपुर संपर्क माग तक सड़क।
  • रतनपुर से गड़रियनपुरवा, मिर्जापुर तक सड़क निर्माण।
  • पनकी कल्याणपुर रोड से छपेड़ा दलहन बाउंड्री लिंक रोड का निर्माण।

दादानगर समानांतर पुल - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्य
  • कालपी रोड में पनकी स्टेशन के पास समानांतर रेलवे ओवर ब्रिज।
  • पनकी कटरा में वाई आकार का चार लेन का पुल।
  • कोकाकोला चौराहे से मरियमपुर चौराहे तक सड़क की मरम्मत।
  • पनकी मंदिर से पनकी पड़ाव क्रासिंग तक मार्ग चौड़ीकरण।

भूसाटोली में धंसी सड़क - फोटो : amar ujala
किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्य
  • ट्रांसपोर्टनगर चौराहा से अफीमकोठी तक जूही रेलवे ओवर ब्रिज।

मंधना-बिठूर मार्ग - फोटो : amar ujala
बिठूर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्य
  • बरईगढ़ गांव से अमौर मेन रोड तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण।
  • बरईगढ़ से कुढ़नी बस स्टाप तक सड़क निर्माण।
  • कुंदौली काली जी मंदिर से चिरली गांव तक सड़क।
  • कटरी लुधवाखेड़ा में बड़ा मंगलपुर से चैनपुरवा तक सड़क निर्माण।
  • चकरपुर मेन रोड से गांव तक सड़क निर्माण।

डीएम आवास के धंसी सड़क पर गिट्टी के पास से गुजरते बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्य
  • लखनऊ - इटावा मार्ग से महिगवां तक संपर्क मार्ग।
  • मटपुरा संपर्क मार्ग से चिरंजीव का पुरवा संपर्क मार्ग।
  • पूरा नदिहा मार्ग से अहमदपुर संपर्क मार्ग।
  • चौबेपुर मालौ सहज्योरा गोगेमऊ तक सड़क निर्माण।
  • सरिगवां लघु सेतु का पुन: निर्माण।
विज्ञापन

जाजमऊ में सड़क पर गहरे गड्ढें - फोटो : amar ujala
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्य
  • मुगल रोड से भदवारा, हरबसपुर होते हुए बावन तक सड़क निर्माण।
  • कानपुर-सागर मार्ग से रामसारी चीनी मिल होते हुए साढ़ घाटमपुर तक सड़क निर्माण।
  • परास इटर्रा से हबेहटा बुजुर्ग, सतरौली होते हुए चंदनपुर, भीतरगांव, धरमपुर मार्ग।
  • कानपुर-सागर हाईवे के बरनाव मोड़ से मोमिनपुर होते हुए सवाईपुर चौराहे तक सड़क निर्माण।
  • गोपालपुर कोरिया होते हुए सवाईपुर चौराहे तक सड़क निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें