फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मारपीट के दौरान गर्भवती के पेट में मारी लात, महिला ने मृत बच्चे को दिया जन्म

Sun, 16 Aug 2026 04:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में मारपीट के बाद गर्भवती महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान महिला के पेट में लात मारी गई थी, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर गांव से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी गई। गंभीर चोट के चलते शनिवार रात पीड़ित महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। नवजात की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

देवरानी और उसके मायके वालों पर पेट में लात मारने का आरोप

नरायनपुर निवासी सुरेंद्र के मुताबिक, बीते 9 अगस्त को उनके छोटे भाई की पत्नी हंशिनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद हंशिनी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। हंशिनी और उसके मायके वालों ने सुरेंद्र व उनकी गर्भवती पत्नी उत्तरा के साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान हमलावरों ने उत्तरा की गर्भावस्था की परवाह किए बिना उसके पेट पर कई लातें मार दीं, जिससे उसे अंदरूनी गंभीर चोटें आईं।

अचानक पेट में उठा दर्द, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने उत्तरा का इलाज कराया और थाने में पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार रात उत्तरा को अचानक पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। परिजन तुरंत उसे सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है। नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें