फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नंगे पैर अयोध्या जाने की जिद पर अड़े कांग्रेसी नेता , पुलिस ने हिरासत में लिया; कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sun, 16 Aug 2026 04:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी के रामादेवी चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में क्षत्रिय स्वाभिमान चेतना सम्मेलन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान पैदल नंगे पैर अयोध्या के लिए रवाना होने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
नंगे पैर जा रहे कांग्रेस नेता को पुलिस ने रोका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित रामादेवी चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित 'क्षत्रिय स्वाभिमान एवं चेतना सम्मेलन' के समापन के बाद माहौल अचानक गरमा गया। सम्मेलन खत्म होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान पैदल ही नंगे पैर अयोध्या की ओर कूच करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल और साथी कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन

नंगे पैर जा रहे कांग्रेस नेता को पुलिस ने रोका - फोटो : amar ujala

थाने के बाहर जमीन पर बैठे समर्थक

मामला बिगड़ता देख चकेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान को हिरासत में ले लिया और पुलिस जीप में बैठाकर चकेरी थाने ले आई। कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक भी चकेरी थाने पहुंच गए। थाना परिसर में दाखिल होते ही आक्रोशित कार्यकर्ता वहीं जमीन पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

नंगे पैर जा रहे कांग्रेस नेता को पुलिस ने रोका - फोटो : amar ujala

थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चकेरी थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने और स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें