नौबस्ता सब स्टेशन पर कोई अधिकारी नहीं मिला
अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्मार्ट मीटर से परेशान क्षेत्र के कई और लोग भी मिले, जिनकी समस्याओं का निरस्तारण नहीं हो रहा था। इस पर गुरुवार को सभी को साथ लेकर नौबस्ता सब स्टेशन शिकायत पहुंचे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। कर्मचारियों ने भी टरका दिया। अधिकारियों को स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की दिक्कतों का समाधान करना चाहिए।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर में सिर्फ निगेटिव बैलेंस वालों के ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिन उपभोक्ताओं ने बैलेंस रीचार्ज करा लिया है उनका कनेक्शन तुरंत जोड़ा जा रहा है। -देवेंद्र कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी केस्को