पानी का संकट भी गहराया
बिजली गुल होने यहां पर पानी का संकट गहरा गया। रातभर गर्मी की वजह से लोग सो नहीं सके और फ्रिज में रखा खाने पीने का सामान बर्बाद हो गया। शहर में नौ जगहों पर एचटी लाइन के फॉल्ट से दिक्कतें रहीं। आरपीएच ट्रांसमिशन सबस्टेशन की मेन लाइन मेट्रो के काम की वजह से कट गए।
इन इलाकों में बाधित रही बिजली
इससे घंटाघर, दालमंडी, शनिदेव मंदिर और छबीलेपुरवा सबस्टेशन के 20 फीडरों से बिजली करीब ढाई घंटे तक बंद रही। एक ट्रांसफार्मर दहेली सुजानपुर डिवीजन में फुंक गया। चार ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट से बिजली बंद रही। पशुपतिनगर के सरदार टिंबर का ट्रांसफार्मर से भी साढ़े छह घंटे बिजली बाधित रही।
बिजली न आने लोग बेहद परेशान
इसके अलावा ईश्वरीगंज बिठूर, इंसुलेटर फॉल्ट से बर्रा-4, सर्वोदयनगर ट्विन टॉवर, विनायकपुर, मरियमपुर अस्पताल के पास दिलबाग रोज गार्डेन, दबौली दुर्गा मंदिर, रतनलालनगर, काजीखेड़ा लालबंगला, मकबरा ग्वालटोली, जरौली फेज-1 आदि में भी बिजली ने लोगों को परेशान किया।
औसत 20 से 25 फीडर बंद, 23:20 घंटे बिजली
केस्को के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर को जरूरत के हिसाब से बिजली पूरी दी जा रही है। फॉल्ट के हिसाब से नियमित बिजली आपूर्ति कुछ इलाकों में नहीं है। शुक्रवार को औसत 23 घंटे 20 मिनट बिजली आपूर्ति दर्ज की गई। हालांकि अलग-अलग समय पर अलग- अलग 20 से 25 फीडर नियमित बंद भी रहे।
आचार्यनगर में बिजली संकट बहुत ज्यादा है। पिता जी बुजुर्ग हैं और घर पर अकेले रहते हैं। बिजली न होने पर गर्मी में बीमारी के लक्षण बढ़ जाते हैं। मैं अशोकनगर में दुकान आ जाता हूं। दो तीन सालों में इस बार आपूर्ति बदहाल है। -मनीष मेहता
बाबूपुरवा सबस्टेशन की बिजली पहले से ही खराब चल रही थी। अब तो गर्मी में बिजली ज्यादा कट रही है। बिजली की आवाजाही से फ्रिज का पानी तक ठंडा नहीं मिल पाता है। दूध, मक्खन और सब्जी समेत खाने पीने का सामान खराब हो जाता है। -जुल्फिकार हुसैन