फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बिजली संकट खत्म, 20 की जगह लगा 63 KVA का ट्रांसफार्मर, अब नहीं रहेगा अंधेरा

Sat, 14 Mar 2026 11:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगाघाट स्टेशन पर लोड बढ़ने के कारण 20 केवीए की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे स्टेशन के यार्ड, बुकिंग ऑफिस और पार्किंग क्षेत्र में बिजली संकट दूर होगा।
विज्ञापन
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बिजली विभाग ने लगाया 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अभी तक 20 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से रेलवे काॅलोनी और प्लेटफार्म की बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अन्य भागों में अंधेरा पसरा रहता। इसे देखते हुए बिजली विभाग ने यहां लोड बढ़ाकर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है।

विज्ञापन

इसे चार्ज कर जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी जिससे रेलवे स्टेशन पर हर तरफ रोशनी रहेगी। बता दें अभी तक 20 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से सिर्फ रेलवे काॅलोनी, प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन के बाहरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट ही जलती थी। रेलवे स्टेशन को अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत हाईटेक किया जा रहा है। इस कारण बिजली आपूर्ति की डिमांड भी बढ़ी है।

विज्ञापन

http://



और बढ़ाई जा सकती है ट्रांसफार्मर की क्षमता

शुक्लागंज बिजली सब स्टेशन के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों की डिमांड पर अब यहां 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को लगाया गया है। इससे निर्माणाधीन यार्ड, बुकिंग कार्यालय, पार्किंग आदि को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। बताया कि निकट भविष्य में यदि रेलवे की ओर से और डिमांड मांगी गई, तो ट्रांसफार्मर की क्षमता और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें