फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Politics: सपा को एक और झटका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सचान ने दिया इस्तीफा, पढ़ें क्या है कारण

Sun, 14 Apr 2024 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विजय सचान के एकदम लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी छोड़ने से समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। इससे पार्टी को नुकसान पहुंचाने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विजय सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सचान ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजकर खुद की उपेक्षा किए जाने को इस्तीफा का कारण बताया है। विजय सचान ने बताया कि वह पिछले 30 सालों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

1991 में बसपा व 1992 सपा बसपा गठबंधन में प्रत्याशी रहकर विधान सभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 1996 व 2002 में भी चुनाव लड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भोगनीपुर विधानसभा में 35 हजार कुर्मी मतदाता होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया। वहीं, घाटमपुर नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में पत्नी ने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था।
इसके बावजूद पार्टी के आधार वोट ने उनको मतदान नहीं किया। इससे मात्र 82 वोट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल न होने पर आहत होने की बात कही है। विजय सचान के एकदम लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी छोड़ने से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें