रोहिंग्या के शक पर पनकी और कल्याणपुर में 50 परिवार के 200 लोग पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस ने इनके दस्तावेजों लिए हैं। शनिवार को एडीसीपी पश्चिम ने कल्याणपुर इंदिरानगर में रह रहे 10 परिवारों से पूछताछ की। कुछ ने अपने आधार कार्ड असम राज्य के दिखाए हैं। उनके आधार वहां भेज कर सत्यापन कराए जाएंगे।
कल्याणपुर के इंदिरा नगर में 10 परिवार झोपड़ी डालकर कूड़ा बीनने का काम करते हैं। ऐसे ही पनकी शताब्दीनगर में 40 से अधिक परिवार झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। तीन दिन पहले झोपड़ियों में आग लग जाने के बाद वहां रहने वाले लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी है। कई लोगों ने कहा कि यहां बांग्लादेशी आकर बस गए हैं। अधिकांश लोगों के आधार कार्ड असम के बने हैं।