उपकरणों के लिए भी प्रस्ताव भेजा
उन्होंने बताया कि प्राइवेट रूम में रहने वालों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं निशुल्क मिलेंगी। जरूरत पड़ने पर बाहर से दवाएं लानी पड़ेंगी। ओटी चार्ज और दूसरी फीस देनी पड़ेगी। प्राइवेट रूम एयर कंडीशनर युक्त रहेंगे। प्राइवेट रूम की सुविधा एक महीने के बाद शुरू हो जाएगी। इनमें सर्जरी और मेडिसिन दोनों विभागों से संबंधित रोगियों को रखा जाएगा। उपकरणों के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसे इंस्टीट्यूट की तर्ज पर विकसित करने की योजना है।
डीएनबी की सीटें भी बढ़ेंगी, सात सीटों का प्रस्ताव भेजा
चिकित्सालय में डीएनबी की सात सीटों को और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी यहां डीएनबी की आठ सीटें हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अभी डीएनबी में चार सीटें फैमिली मेडिसिन और चार सीटें स्त्री रोग विभाग की हैं। सांस रोग में दो, नाक, कान गला रोग में एक, सर्जरी में दो, बालरोग में दो डीएनबी सीटों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।