1.45 करोड़ रुपये का लोन लेने की कोशिश
मो. आरिफ के नाम से करोड़ों रुपये का लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं। बैंक की एसएई ब्रांच पहुंचा और संबंधित लोगों के मोबाइल नंबर देकर लोन खाते की जानकारी करने का प्रयास किया। बैंक से मिली जानकारी और लोन फाइल देखने पर आरोप सामने आया कि शाहवेज इलाही ने प्लॉट को अपना बताते हुए किरायेदारी का फर्जी दस्तावेज तैयार कराया। आरोप है कि इस दस्तावेज के आधार पर प्लॉट की फोटो खिंचवाकर बैंक में 1.45 करोड़ रुपये का लोन लेने की कोशिश की गई।
फीलखाना थाना में रिपोर्ट दर्ज
इतना ही नहीं, प्लॉट के गेट पर 'एए ट्रेडर्स' के नाम का बोर्ड भी लगाया गया था। बोर्ड पर कार्यालय का पता गम्मू खां का हाता, कर्नलगंज और गोदाम का पता कटरी पीपरखेड़ा दर्शाया गया था। उन्होंने इसे अपने प्लॉट को असली कारोबार स्थल दिखाने की साजिश बताया है। फीलखाना थानाप्रभारी रीना सिंह के अनुसार मामले में शाहवेज इलाही, शाहजे वारिस, अहतशाम वारिस, मो. आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।